प्रतिभा सिंह ने संगठन के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों को दी बधाई, कामगारों के अधिकारों पर काम कर रहा इंटक

Update: 2023-05-04 12:05 GMT
शिमला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इंटक कामगारों के अधिकारों पर काम कर रहा है। प्रदेश भर में कामगारों से जुड़े मुद्दों को हल करने में इंटक का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इंटक के 76वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के अग्रणी सगंठनों में से एक इंटक भी कांग्रेस का एक ऐसा मजबूत संगठन है, जो श्रमिकों और कामगारों के अधिकारों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि इंटक समय समय शर्मिकों व कामगारों की आवाज बुलंद करता है व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है जो बहुत ही सराहनीय हैं। प्रतिभा सिंह ने इंटक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इंटक की मजबूती और इसके विस्तार पर कहा है कि उन्हें इंटक में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा चाहिए। प्रतिभा सिंह ने मंडी के रिवालवर सरघवार पंचायत के गांव रोपडू के सैन्य जवान संदीप कुमार के असम में एक विस्फोट में शहीद होने पर दुख व्यक्त किया है।
Tags:    

Similar News

-->