बजट सत्र से पहले गर्माया सियासी माहौल

Update: 2023-03-10 09:18 GMT
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है। बजट सत्र शुरू होने से पहले ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुजानपुर में अंतर्राष्ट्रीय होली समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जो वक्तव्य दिया है, वह उनके पद की गरिमा के खिलाफ है। विपिन परमार ने आरोप लगाया कि इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका की तरह कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनको यह पता होना चाहिए।
इस समय वह संवैधानिक पद पर आसीन हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊपर की गई टिप्पणी में राजनीतिक प्रवक्ता की भाषा का प्रयोग किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। विपिन परमार ने कहा कि कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में ठीक से संचालन करना चाहिए। यदि वह प्रवक्ता की भूमिका में रहना चाहते हैं, तो भाजपा विधानसभा अध्यक्ष का उनके चैंबर के बाहर घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का मुख्यमंत्री की तरफ चलाई जाने वाली योजनाओं की तारीफ करने के अलावा भाजपा के 10 विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने की बात करना संवैधानिक पद को ठेस पहुंचाता है।
Tags:    

Similar News