राजगढ़
जिला सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसा राजगढ़ उपमंडल की उपतहसील पझोता के ठंडीधार के समीप पेश आया है। जानकारी के अनुसार पिकअप धामला से ठंडीधार की ओर जा रही थी। अचानक ठंडीधार के पास लगभग 30 फुट गहरी खाई मे जा गिरी। इस हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पझोता से पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ लेकर आई। घायलो को भी ईलाज के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ मे भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान अंजीत कंवर 40 के रुप मे हुई है। मामले की पुष्टि उप डीएसपी राजगढ अरूण मोदी ने की है।