फोरलेन शुरू होते ही टोल प्लाजा के खिलाफ उतरे लोग

Update: 2023-08-07 09:04 GMT
फोरलेन शुरू होते ही टोल प्लाजा के खिलाफ उतरे लोग
  • whatsapp icon

स्वारघाट: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हिमाचल-पंजाब सीमा के निकट गरामोड़ा टोल प्लाजा के विरोध में स्थानीय लोग उतर आए हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें पास नहीं चाहिए, बल्कि टोल प्लाजा पर फ्री सुविधा मिले।

कंपनी की ओर से लोगों से एक सप्ताह तक का समय मांगा है।इस बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे। रविवार कीरतपुर-नरेचौक फोरलेन ट्रायल स्तर पर खोल दिया। फोरलेन पर टोल प्लाजा के खिलाफ लोग उतर आए। टोल प्लाजा के शुरू होते ही लोगों द्वारा हंगामा किया। लोगों का कहना था कि 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों का पास बनवाने का फरमान उन्हें स्वीकार नहीं है। 

Tags:    

Similar News