बिलासपुर। बिलासपुर पीजी काॅलेज में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष रितिक सोनी की अगुवाई में राजस्थान के अजमेर जिले के जोधपुर काॅलेज में एक छात्रा के साथ घटित घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान दोनों ओर से जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। जिससे काॅलेज परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
काॅलेज प्रशासन को स्थिति को भांपते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी काॅलेज पहुंच गई। मामले को शांत करने के लिए काॅलेज प्रशासन को हस्तक्षेप करना पडा। उसके बाद माहौल शांत हुआ। इस अवसर पर एनएसयूआई कैंपस उपाध्यक्ष रितिक सोनी ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता राजस्थान के अजमेर जिले के जोधपुर कालेेज में एक छात्रा के साथ घटित घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका यहां पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो गए। माहौल शांत होने के बाद काॅलेज प्राचार्य के साथ बैठक भी हुई।