एनजीओ ने दान किया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर; मंडी अस्पताल में सात माह से थे भर्ती
सहारा-एक पहल एनजीओ सांस की दिक्कत से जूझ रहे मंडी जिला के मौवीसेरी के निवासी परमानंद के लिए सहारा बना कर आगे आई है। बता दें कि जोनल अस्पताल मंडी में नाचन क्षेत्र के गांव मौवीसेरी का परमानंद सांस संबंधित बीमारी से सात महीने से दाखिल हैं और उन्हें बिना ऑक्सीजन के कहीं भी नहीं ले जाया जा सकता है। डाक्टर परमानंद को अस्पताल से छुट्टी तो देना चाहते थे, लेकिन परिवार गरीब होने के कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नहीं खरीद सकता है। जिस कारण परमानंद जोनल अस्पताल में ही अपना इलाज करवा रहा था। शुक्रवार को सहारा एक पहल एनजीओ परमानंद के लिए सहारा बनकर आई है और एनजीओ ने परमानंद को आक्सीजन कंसंट्रेटर दान किया है। जिसकी कीमत करीब 45 हजार के करीब है। परमानंद के परिवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने के बाद मरीज परमानंद को डाक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी और अब परमानंद आगे जीवन अपने परिवार के साथ व्यतीत कर सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान अमरजीत शर्मा ने बताया कि परमानंद गांव मौवीसेरी जिला मंडी का निवासी है तथा करीब सात महीने से जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल है और वह सांस लेने वाली बीमारी से ग्रस्त हंै।
उन्होंने बताया कि इस मरीज की सहायता करने के लिए सहारा एक पहल एनजीओ आगे आई और उन्होंने मरीज के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद कर मरीज के परिवारजनों को स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ मंडी इकाई के प्रधान अमरजीत शर्मा के द्वारा सौंपा है। अमरजीत शर्मा ने सहारा-एक पहल के प्रधान राकेश ठाकुर, उप प्रधान घनश्याम सिंह व महासचिव मोहन सिंह सहित सभी दानी सज्जनों का इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सहारा एक पहल एनजीओ तीन वर्षों से कार्य रही है और इस एनजीओ ने कई बेसहारा लोगों की सहायता की है। उन्होंने आगे भविष्य में भी ऐसे ही पुण्य के कार्य एनजीओ करती रहे। उसके लिए शुभकामनाएं दी है। एनजीओ ने आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर के साथ-साथ 3300 रुपए नगद राशि भी परमानंद के परिवार को दी। एचडीएम