Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में प्रवेश कर गया। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया, "मानसून ने शिमला और मनाली समेत राज्य के कई हिस्सों को कवर कर लिया है।" मानसून ने राज्य में सामान्य आगमन तिथि 25 जून से कुछ दिन पहले प्रवेश किया है। अधिकारी ने बताया कि अगले पांच से सात दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। विभाग ने पहले ही कई जिलों के लिए 22-23 जून और 25-26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।