Mandi मंडी: एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ कुल्लू के इंस्पेक्टर गगन सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश रूपा, हेड कांस्टेबल समीर कुमार और एचएचसी नितेश कुमार ने एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान उससे 3.556 किलोग्राम चरस बरामद की।
आरोपी की पहचान गोपाल सिंह (31) निवासी शिववाड़ी डाकघर ढभेर तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना औट में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ की बिक्री का पता लगाया गया। इस मामले की पुष्टि एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने की है।
Tags: