Mandi: पंडोह बांध के द्वार खोले गए, निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी

Update: 2025-02-28 07:14 GMT
Mandi मंडी: हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए बीबीएमबी ने पंडोह डैम के फ्लड गेट खोल दिए हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन के अनुसार लारजी डैम से लगातार 9 हजार क्यूसेक पानी पंडोह डैम में आ रहा है, जिसके चलते एहतियात के तौर पर फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। फिलहाल डैम से करीब 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
जलस्तर बढ़ने से मंडी और आसपास के इलाकों में खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन के अनुसार राहत एवं बचाव दल तैयार हैं और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की आशंका जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Tags:    

Similar News