Mandi :जालंधर मंडी अटारी वाया धर्मपुर कोटली एनएच 03 पर काम चल रहा है और सड़क को चौड़ा करने के लिए कटिंग की गई है। यहां पर परछू ढांक पर भी कटिंग की गई है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से आ रहा टैपो ट्रैवलर जब परछू ढांक के पास पहुंचा तो अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिर गई और एक पत्थर टैपो ट्रैवलर पर लगा और वह सड़क पर पलट गया। जिससे तीन चार लोग घायल भी हुए हैं।
गनीमत रही कि वह सड़क पर ही पलटा, अगर वह ढांक से नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार उसी समय एक एचआरटीसी बस भी वहां से गुजरी जो इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। इस घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए वहीं इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक व यात्रियों से पूरी जानकारी ले रही है।