\Mandi मंडी: नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड के अंतर्गत दढयाल गांव में देर शाम एक कार टूटे हुए पुल को पार करते समय खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवकों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वार्ड पार्षद शिव सिंह सेन ने बताया कि जिस टूटे हुए पुल को पार करते समय कार गिरी, वह काफी समय से क्षतिग्रस्त था, लेकिन बार-बार आग्रह के बावजूद नगर परिषद प्रबंधन इसकी मरम्मत नहीं करवा रहा था, जिसके चलते आज हुए हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर पुलिस थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।