Mandi मंडी: पुलिस थाना हटली की टीम ने 200 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने धौलखां क्षेत्र में चेक पोस्ट स्थापित किया हुआ था और इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में चरस लेकर नेरचौक से जाहू की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर शनिदेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई और संदिग्ध वाहन को रोका गया। जब कार की तलाशी शुरू की गई तो कंडक्टर सीट के नीचे कैरी बैग से चरस बरामद हुई। कार चालक की पहचान पद्मनाभ (53 वर्ष) निवासी गांव गुनास डाकघर शिकावारी तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है।