Mandi मंडी: मंडी जिले के जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र में विशेष जांच इकाई SIU की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को 3 किलो 11 ग्राम चरस और 310 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एसआईयू टीम को यह सफलता नाकाबंदी के दौरान मिली। चरस और अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान गंगा राम पुत्र चैतरू राम, मनी राम पुत्र गुलाब सिंह और शेर सिंह पुत्र खुदू राम के रूप में हुई है। तीनों आरोपी डाकघर थलटूखोड़, तहसील पधर, जिला मंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने जोगिंद्रनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस और अफीम कहां से ला रहे थे और कहां सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। मामले की पुष्टि जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी हालत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर उन्हें कहीं भी नशे का अवैध कारोबार नजर आए तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
Tags: