Hamirpur : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांधी चौक पर नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर किया गया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए और नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर विरोध जताया। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और महिलाओं के हितों के खिलाफ रुख अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने कई महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध किया है।