Kullu: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-06-30 08:58 GMT
Kullu कुल्लू: पुलिस थाना आनी में 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। 26 जून को आरोपी ने लड़की को कार में अगवा किया था। उसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कैस्था ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 26 जून की शाम को अरुण उर्फ ​​काकू पुत्र हरबंस लाल निवासी गांव शील तहसील आनी जिला कुल्लू लड़की को बहला फुसलाकर कार में अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दलाश के शील क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और लड़की को भी बरामद कर लिया गया। पीड़िता और आरोपी दोनों की सिविल अस्पताल आनी में मेडिकल जांच करवाई गई। उसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है और शिनाख्त के आधार पर साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News