Kullu: लापता व्यक्ति गौशाला में मृत मिला

Update: 2025-03-01 00:49 GMT
Kullu कुल्लू: निरमंड के डीम क्षेत्र में 4 दिन से लापता व्यक्ति का शव गौशाला में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के बारे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। बाद में परिजनों को घर से कुछ दूरी पर गौशाला में व्यक्ति का शव मिला।
मृतक की पहचान वेद राम (38) पुत्र बंसी लाल निवासी डीम शील जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।
Tags:    

Similar News