Kathua कठुआ: उज्ज नदी में 2 लोगों के फंसने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जम्मू के कठुआ जिले में उज्ज नदी में 2 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बीच धारा में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने अब बाहर से एक विशेष नाव मंगवाई है, जिसकी मदद से वह नदी के बीच में जाकर दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास करेगी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और प्रशासन की टीम का सहयोग कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।