Kangra कांगड़ा: पुलिस थाना धर्मशाला के साथ लगते घरोह गांव में रविवार को मारपीट व बाइक जलाने का मामला सामने आया है। घरोह के स्थानीय बदमाशों ने ज्वाली के युवकों की बाइक जला दी और उनके साथ मारपीट भी की। इस संबंध में ज्वाली के दोनों युवकों ने मारपीट, लड़ाई-झगड़ा व बाइक जलाने की शिकायत दर्ज करवाई है।
गौरतलब है कि ये स्थानीय बदमाश पहले भी कई बार यहां मारपीट कर चुके हैं। ये युवक पहले भी कई मामलों में सदर पुलिस थाना धर्मशाला पहुंच चुके हैं। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि ज्वाली के युवकों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है और दोनों आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।