Kangra कांगड़ा: पिछले एक सप्ताह से मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिन और सुबह-शाम की ठंड में खान-पान और पहनावे में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर ध्यान न देने के कारण वायरल बुखार की समस्या बढ़ रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर आ रहा है। इसके चलते जोनल अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज सर्दी, खांसी और बुखार के आ रहे हैं। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और शाम के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर आ रहा है, जो लोगों को बीमार कर रहा है। 1 से 5 साल तक के बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। बीमारियों से बचने के लिए परहेज जरूरी है। जोनल अस्पताल धर्मशाला की एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए परहेज जरूरी है। बहुत ज़्यादा ठंडा खाना या पेय पदार्थ न लें। कपड़े पहनते समय सावधानी बरतें। बुखार या कोई अन्य समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
Tags: