Kangra कांगड़ा: दीपावली के लिए कंपनियां धर्मशाला से दिल्ली और दिल्ली से धर्मशाला के हवाई किराए में छूट दे रही हैं। त्योहारी सीजन में दिल्ली से धर्मशाला और धर्मशाला से दिल्ली के टिकट 8,000 रुपये में उपलब्ध हैं। दीपावली के दिन 20 और 21 तारीख को हवाई कंपनियों ने टिकटों के दाम कम कर दिए हैं।
दिल्ली-धर्मशाला का टिकट 6,000 रुपये और धर्मशाला-दिल्ली का टिकट 4,000 रुपये में उपलब्ध है। दीपावली के दिन 5 एयरलाइंस कंपनियां धर्मशाला से दिल्ली और दिल्ली से धर्मशाला के लिए उड़ान भरेंगी।