CM और कई बड़े नेता के साथ जेपी नड्डा ने की देर रात शिमला मॉल रोड और रिज की सैर
जेपी नड्डा ने की देर रात शिमला मॉल रोड और रिज की सैर
इससे पहले जेपी नड्डा की अगुवाई में चलें बूथ की ओर- बढ़ें जीत की ओर, के तहत शिमला में रोड शो भी हुआ, साथ ही जनसभा का आयोजन भी हुआ. पार्टी के आयोजन में जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों में एकजुटता दिखाई दी.
जेपी नड्डा ने रिज मैदान की सैर की.मिशन हिमाचल पर जेपी नड्डा: दरअसल जेपी नड्डा के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव (bjp president jp nadda on mission himachal) से जोड़कर देखा जा रहा है. विधानसभा चुनाव भले दूर हों लेकिन जेपी नड्डा का मिशन हिमाचल के कई मायने हैं. इस दौरे की कई वजहें भी हैं. बीजेपी इस बार हिमाचल में मिशन रिपीट यानी सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है और इसे देखते हुए भी नड्डा का ये दौरा काफी अहम है, हालांकि बीजेपी के मिशन रिपीट की राह में कई रोड़े हैं.