काजा
लाहुल के काजा में माइनस 20 डिग्री तापमान में जल शक्ति विभाग के कर्मी फील्ड में डट गए हैं। कर्मी लोगों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति करवा रहे हैं। ठंड से जाम पाइपों को आग के सहारे खोला जा रहा है। मंगलवार सुबह भी कई जगह पाइपें जम गई थी। कर्मियों ने आग का सहारा लेकर पानी की आपूर्ति बहाल की है।
इनमें विभाग की महिला कर्मी भी फील्ड में डटी हुई हैं। एसडीओ बुद्धि चंद के नेतृत्व में कर्मी थुप्तन, सोनम, सुनील व हिशे डोलमा ने पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने सभी कर्मियों के कार्य को सराहा है। उन्होंने विभाग के कर्मियों और एक्सईएन मनोज नेगी के कार्य की तारीफ की है ।
Tags: