अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव, 335 देवी-देवता बढ़ाएंगे शान

Update: 2023-10-11 12:21 GMT
कुल्लू। विश्व का सबसे बड़ा देव महाकुंभ यानि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से 335 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। वहीं, देवी-देवताओं के कारकूनों और हारियानों ने भी देवी-देवताओं को दशहरा उत्सव में आने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को मात्र 14 दिन शेष रह गए हैं। वहीं, देवभूमि कुल्लू के मंदिरों में देवी-देवताओं के आभूषणों सहित अन्य वाद्य यंत्रों को सजाने का कार्य चला हुआ है। 14 दिन बाद देवभूमि कुल्लू के देवी-देवता भगवान रघुनाथ जी से अठारह करडू की सौह में एक साल बाद भव्य मिलन करेंगे।
वहीं, दशहरा कमेटी दशहरा उत्सव में आने वाले नए देवी-देवताओं को स्थान चिन्हित करने में जुट गई है। हलांकि पिछले बार 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजे गए थे, लेकिन इस बार 335 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजे गए हैं। यानि 3 और निमंत्रण इस बार बढ़ गए हैं। जिस तरह से 2022 के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में उससे पिछले दशहरा उत्सवों के मुकाबले रिकॉर्ड देवी-देवता पहुंचे थे। वहीं, इस बार भी देवी-देवताओं का आंकड़ा बढ़ जाने की उम्मीद हैं। देवी-देवताओं को स्थान का इंतजाम करने प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी। क्योंकि देवी-देवता अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आने की हामी भर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->