इंदु गोस्वामी ने कहा, महिलाओं को वरदान बनीं योजनाएं, केंद्र-प्रदेश सरकार के बेहतर प्रयास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका केंद्र बिंदु महिलाएं हैं।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका केंद्र बिंदु महिलाएं हैं। महिला सशक्तिकरण पर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज से पहले महिला सशक्तिकरण पर इतने कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए। ये शब्द भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने जिला मुख्यालय धर्मशाला में कहे। इंदु गोस्वामी ने कहा कि 10 से ज्यादा योजनाएं और कार्य ऐसे हैं, जो मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी और जयराम सरकार में ही शुरू हुईं। इनका लाभ लाखों बेटियों, बहनों और माताओं तक पहुंचा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 80 की उम्र की पेंशन दी जाती थी, आज जयराम सरकार में पहली बार महिलाओं को 60 की उम्र से बिना आय सीमा समाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है।