शिमला जा रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त

Update: 2023-03-02 08:35 GMT
टकोली। कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस कुल्लू-मंडी फोरलेन पर नगवाईं पुल के पास अनियंत्रित्र होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उक्त हादसा बुधवार सुबह पेश आया है। जानकारी के अनुसार जब बस एनएचपीसी से होते हुए पुल के पास तो तीखे मोड़ में स्किड होकर फोरलेन पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में बैठी 14 सवारियों को चोटें आई हैं। इसमें बस चालक को गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को एंबुलैंस की सहायता से नागरिक अस्पताल नगवाईं लाया गया, जहां उनका यहां इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
Tags:    

Similar News