Himachal हिमाचल: बरोटीवाला थाना अंतर्गत सलामू गाँव में रेत उतारते समय एक टिपर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पलटे हुए वाहन के नीचे दबकर टिपर चालक सन्नी कुमार पुत्र किशोरी लाल, निवासी गाँव समलों, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी की मौत हो गई। इस संबंध में बरोटीवाला थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 125, 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।