Himachal हिमाचल: तलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंडखर गाँव निवासी सुनीता देवी ने अपने घर से चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलाई थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी और अपनी बकरियों के लिए चारा लेने खेतों में गई थी।
जब वह चारा लेकर घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसमें से चांदी की एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी चांदी के कंगन और एक जोड़ी चांदी की बिच्छू सहित कुल ₹9,000 के आभूषण और ₹4,500 नकद चोरी हो गए थे। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।