Himachal: सौतेले पिता ने मासूम की कर दी बेरहमी से हत्या , आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-03-03 07:14 GMT
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बालूघाटी इलाके में एक सौतेले पिता ने अढ़ाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी बच्चे के शव को चुपचाप दफनाने के लिए ले जा रहा था। गांव के लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने उससे बच्चे की मौत का कारण पूछा। आरोपी घबरा गया और कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसकी हड़बड़ाहट देख लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को करीब 2 दिन पहले बालूघाटी में अंजाम दिया गया था। यह परिवार नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला अपने अढ़ाई साल के मासूम के साथ दूसरे पति (आरोपी) के साथ रह रही थी, जबकि उसका पहला पति भी आसपास के ही इलाके में रहता है।सूत्रों के मुताबिक महिला के पहले पति और दूसरे पति के बीच बच्चे की परवरिश को लेकर अक्सर विवाद रहता था। इसी रंजिश और क्लेश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर इस हत्या को अंजाम दिया।
Tags:    

Similar News