Himachal Pradesh: युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Update: 2025-04-26 06:59 GMT
Himachal Pradesh: बरमाणा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सलापड़ पुल के पास मंडी जिला के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान की। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब सवा नौ बजे पुलिस ने सलापड़ पुल के पास चेक पोस्ट लगाई हुई थी। इस दौरान बरमाणा की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और खड़ी कार की तरफ छिपने लगा। उसका संदिग्ध व्यवहार देखकर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसने अपनी पैंट की जेब से कोई वस्तु निकालने की कोशिश की। पुलिस ने वस्तु को कब्जे में लेकर जांच की तो वह चिट्टा निकला, जिसका वजन 1.28 ग्राम था।
पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक की पहचान शुभम (20) निवासी गांव रोपा ठाठर, डाकघर भांबला, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
Tags:    

Similar News