Himachal Pradesh:किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Update: 2025-07-26 04:48 GMT
Himachal Pradesh :  पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत सुधेड़ में एक नेपाली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने किराए के मकान के बरामदे में बेहोशी की हालत में मिला, जिसे उसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि नेपाली मूल का सुधेड़ निवासी गौरव राणा उर्फ गंजू (36) पुत्र विष्णु राणा टैक्सी चालक का काम करता था।
गौरव मैक्लोडगंज में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह वह अपने घर के बरामदे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस गौरव को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Tags:    

Similar News