Himachal Pradesh: मनाली के जगतसुख में एक महिला का संदिग्ध शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग (लेफ्ट बैंक) पर हुए इस सनसनीखेज वाकये ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगतसुख गांव से करीब एक किलोमीटर नीचे ब्यास नदी की ओर स्थित एक बगीचे में ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। दोपहर बाद जैसे ही पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया, मनाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में यह मामला साफ तौर पर हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महिला के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। मनाली के जगतसुख में एक महिला का संदिग्ध शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग (लेफ्ट बैंक) पर हुए इस सनसनीखेज वाकये ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगतसुख गांव से करीब एक किलोमीटर नीचे ब्यास नदी की ओर स्थित एक बगीचे में ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। दोपहर बाद जैसे ही पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया, मनाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में यह मामला साफ तौर पर हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महिला के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की प्रबल आशंका जताई जा रही है।