Himachal Pradesh: पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की डूबने से मौत हो गई। डायटम टेस्ट में यह खुलासा हुआ। विसरा और दिल के पास की हड्डी को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब आई है। विमल नेगी के मोबाइल को ट्रेस करने के लिए एसएसपी शिमला संजीव गांधी द्वारा गठित एसआईटी एक बार फिर बिलासपुर के इलाके में जांच करने गई है। एसआईटी भराड़ी पुल आदि में सर्च अभियान चला चुकी है और गोताखोरों की टीमें भी कई जगहों पर फोन की तलाश कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक फोन नहीं मिल पाया है। हालांकि विमल नेगी की पत्नी ने हाईकोर्ट में पुलिस पर फोन न ढूंढ पाने का आरोप लगाया है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
दूसरी ओर, मुख्य आरोपी निलंबित निदेशक देशराज, पूर्व प्रबंध निदेशक हरिकेश मीना, प्रोजेक्ट मैनेजरों और उनके ड्राइवर समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से एसआईटी द्वारा कई बार की गई पूछताछ को क्रॉस चेक किया जा रहा है। एसआईटी पावर कॉरपोरेशन कार्यालय के माहौल और लोगों के व्यवहार को भी खंगाल रही है। पुलिस विमल नेगी के वरिष्ठों और अधीनस्थों के व्यवहार समेत इन सभी पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है।
Tags: