Himachal Pradesh: फार्मा कंपनी में दर्दनाक हादसा, लिफ्ट की चपेट में आने से लड़की की मौत
Himachal Pradesh: पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत एक फार्मा कंपनी में लिफ्ट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रिया पुत्री राजेश कुमार निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रिया ठेकेदार के अधीन काम करने वाली लेबर टीम का हिस्सा थी और कंपनी में बतौर मजदूर कार्यरत थी।
बताया गया है कि उक्त हादसा कंपनी प्रबंधन द्वारा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न करवाने और गलती के कारण हुआ है, जिस पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।