Himachal Pradesh : गांव सांबर, डाकघर कियार, तहसील ठियोग, जिला शिमला निवासी अरुण शर्मा की शिकायत पर थाना परवाणू में ऑनलाइन ऐप पर 4.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जनवरी माह में शिकायतकर्ता ने प्राइवेट सिक्योरिटी लिमिटेड ऐप के माध्यम से यूपीआई आईडी के जरिए शेयर मार्केट में 4,36,200 रुपये का निवेश किया था। निवेश करने के बाद इसकी कुल राशि 10.88 लाख रुपये हो गई।
28 फरवरी को उन्होंने ऐप से पैसे निकाले, लेकिन पैसे उनके खाते में नहीं आए, फिर उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया, उन्हें 54 हजार रुपये जमा करने को कहा गया, जिस पर उन्होंने पैसे जमा कर दिए। बाद में उन्हें संदेह हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। सोलन एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।