जनता से रिश्ता वेबडेस्क : डैहर उपतहसील की ग्राम पंचायत बरोटी और जाम्बला के बीच सेतु का काम करने वाला संपर्क मार्ग मूसलाधार वर्षा के कारण बरोटी खड्ड के वेग में एक सडक़ का भाग बहने से यातयात पूर्ण रूप से ठप पड़ा हुआ है ।

संपर्क मार्ग का बड़ा भाग बरोटी खड्ड में आई बाढ़ की भेंट चढऩे से बहने से अब दोनों पंचायतों का संपर्क कट गया है, जिससे अब ग्रामीणों को अतिरिक्त सडक़ मार्गो से होते हुए अपने कार्यो को जाना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग ओर ग्राम पंचायत जाम्बला के आधा दर्जन गांव के ग्रामीण निर्भर है। वही पर सडक़ मार्ग को दुरुस्त करने हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयारियां की गई हंै।
DIVYAHIMANCHAL


Tags: