Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में सैंज-आनी-औट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे, जो वहाँ खड़ी 3 गाड़ियों पर टूटकर गिरे। एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अन्य दो गाड़ियों को भी आंशिक नुकसान पहुँचा। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी में कोई नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया गया।
Tags: