Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रविवार रात को होटल में छापा मारकर इस अवैध गतिविधि में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं पंजाब राज्य की रहने वाली हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान दो अन्य महिलाओं को भी छुड़ाया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से बैजनाथ-पालमपुर मार्ग पर स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।
इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छापेमारी के दौरान होटल से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जबकि दो अन्य महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस अवैध व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags: