Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के पालमपुर में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया है। वेश्यावृत्ति के आरोप में संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पालमपुर के लोअर मैंझा स्थित एक होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा।
इस दौरान होटल से दो महिलाओं को छुड़ाया गया, जिनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने मामले में होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक होटल में पिछले कई दिनों से वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था।