Himachal Pradesh: चिट्टे के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार

Update: 2025-05-03 03:39 GMT
Himachal Pradesh: बनीखेत क्षेत्र के गोली में एक युवक से 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र अमर चंद निवासी गांव लुथाणु डाकघर बाथड़ी के रूप में हुई है। वह पिकअप में सब्जी व अन्य राशन आदि बेचता है। इसकी आड़ में वह चिट्टे का काला कारोबार भी करता था। इससे पहले वह चिट्टे के कारोबार में जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है। शिव शक्ति युवा क्लब डलहौजी के सदस्यों को चिट्टे की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसकी सूचना डलहौजी पुलिस थाना टीम को दी गई।
पुलिस गोली जीरो प्वाइंट पर मौके पर पहुंची और उसकी गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी लेने पर 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। शिव शक्ति युवा क्लब के अध्यक्ष प्रवीण टंडन ने बताया कि चिट्टे को खत्म करने के लिए उनके क्लब के सदस्य दिन-रात ऐसे संदिग्ध लोगों को पकड़ने में डलहौजी पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि शिवशक्ति यूथ क्लब ने 2025 में अब तक 20 से अधिक मामलों में नशे के आदि लोगों को पुलिस की मदद से जेल भिजवाया है। प्रवीण ने बताया कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। वहीं डलहौजी थाने के एसएचओ जगवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News