Himachal Pradesh: जालसू घार में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

Update: 2025-07-10 07:49 GMT
Himachal Pradesh: चंबा जिले के होली से पैदल ग्वालटिक्कर आ रहे एक व्यक्ति की जालसू दर्रे के रास्ते में पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर बैजनाथ थाना प्रभारी मुनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया गया।
मृतक की पहचान 70 वर्षीय टंका राम के रूप में हुई है। ग्वालटिक्कर गाँव के पूर्व उपप्रधान डी.आर. ठाकुर ने बताया कि टंका राम भेड़पालक थे और बेहद मिलनसार थे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार को मदद देने की माँग की है। वहीं, डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News