Himachal Pradesh: रिवालसर झील पर 3 धर्मों के लोगों ने की शाम की आरती

Update: 2025-03-08 02:47 GMT
Himachal Pradesh: महान गुरु पद्मसंभव को समर्पित राज्य स्तरीय छेशू मेला रिवालसर के अवसर पर शुक्रवार देर शाम रिवालसर झील के किनारे संध्या आरती की गई, जिसमें हिंदू, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पवित्र घाट को दीयों और फूलों से सजाया गया था। यह आज तक के इतिहास में पहला अवसर था जब 3 धर्मों के हजारों लोग रिवालसर झील के पवित्र घाट के किनारे एकत्रित हुए और प्रार्थना सभा और संध्या आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता सहित विभिन्न धर्मों के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि राज्य स्तरीय छेशू मेला न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक एकता और विविधता का प्रतीक है।
Tags:    

Similar News