Himachal Pradesh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Update: 2025-03-13 04:58 GMT
Himachal Pradesh: राष्ट्रीय राजमार्ग 103 शिमला मटौर पर दधोल पुल के पास अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले दधोल गांव में दधोल पुल के पास हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना भराड़ी पुलिस को दी। जिसके बाद थाना से एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News