Himachal Pradesh: चिट्टे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Update: 2025-05-07 00:56 GMT
Himachal Pradesh: पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ़िरोज़ी फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर एक राहगीर को जांच के लिए रोका गया। उसने अपना नाम नवदीप प्रीतम निवासी जाबल का बाग, तहसील नाहन बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर थाना नाहन में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह चिट्टा कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।
Tags:    

Similar News