Himachal Pradesh : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार था। इसी बीच पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एसआईयू टीम ने सोमवार को मटक माजरी क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस जिले भर में नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में एसआईयू टीम को गश्त के दौरान संबंधित मामले की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आधार पर टीम ने मटक माजरी में जल शक्ति विभाग के वाटर टैंक के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 384 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। पुलिस के अनुसार बाइक पर रखे कैरी बैग से ये प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान रमजान उल हक (30) पुत्र महफूज अली निवासी भगवानपुर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रमजान उल हक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।
Tags: