Himachal Pradesh: कुदरत का कहर, फिर फटा बादल, चौहार घाटी तबाह

Update: 2025-07-06 05:26 GMT
Himachal Pradesh: मंडी जिले के चौहारघाटी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है। पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही देर में सब कुछ तबाह हो गया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं।
Tags:    

Similar News