Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंडी में मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग 4 मील के पास भूस्खलन के कारण एक बार फिर बंद हो गया। यह मार्ग रविवार रात करीब 11:50 बजे बंद हुआ |
इससे पहले भी 12 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भारी भूस्खलन के कारण यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे प्रशासन की तत्परता से 28 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया था।
एएसआई अनिल कटोच ने जानकारी दी कि फिलहाल मार्ग बंद है और क्षेत्र में बारिश जारी है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा और बारिश रुकेगी, मार्ग को खोलने का काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा।मार्ग के बार-बार बंद होने से कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Tags: