Himachal Pradesh: हरनोटा पंचायत के गांव भटोली निवासी 33 वर्षीय महिला और उसका 10 वर्षीय बेटा लापता हो गए हैं। भटोली निवासी विपिन कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गत दिवस देर शाम उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी अपने बेटे सैमुयल को साथ लेकर घर से सैर करने निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजनों से भी फोन करके पूछा गया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। व्यक्ति ने पुलिस ने पत्नी व बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने नजदीकी पुलिस स्टेशनों को सूचित कर दिया है। जैसे ही लापता महिला व उसके बेटे का पता चलेगा, परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।
Tags: