Himachal Pradesh: मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हुई है। पंडोह थाना के अंतर्गत टिकरी नाला में सड़क पर एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला है। स्थानीय लोग जब अपने दैनिक कार्य के लिए वहां से गुजरे तो उन्होंने सड़क किनारे नवजात का शव देखा और पंचायत के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस थाना पंडोह की टीम ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है।
शव नवजात का है और उसके कुछ अंग गायब हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन्हें किसी जानवर ने खाया होगा। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नवजात को कहीं और फेंका गया होगा और कोई जानवर इसे वहां से उठाकर यहां ले आया होगा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags: