Himachal Pradesh: पति बना राक्षस, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

Update: 2025-06-02 06:03 GMT
Himachal Pradesh: शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार शाम एक नेपाली महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह दुखद घटना घरेलू विवाद के चलते हुई, जिसमें 56 वर्षीय जीत बहादुर ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी दीपा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
कोटखाई के बधौन गांव के पास देई इलाके में स्थित एक लेबर कैंप में यह वीभत्स घटना घटी। इस मामले की सूचना सबसे पहले गांव के ही निवासी हरि कृष्ण दांठा ने पुलिस को दी। दांठा ने बताया कि उनके साथ काम करने वाले नेपाली मजदूर रमेश दांगी ने उन्हें सूचना दी कि पास के राम धनी कैंप में काम करने वाली दीपा बेहोश पड़ी है और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। रमेश के मुताबिक उस वक्त दीपा का पति जीत बहादुर भी वहीं मौजूद था।
सूचना मिलते ही कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को कैंप के अंदर दीपा का शव पड़ा मिला और उसके शरीर पर गहरे जख्म, खरोंच और सूखे खून के निशान साफ ​​दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। कैंप में मौजूद अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की। इस बीच दीपा के पति जीत बहादुर से शुरुआती पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जीत बहादुर ने पुलिस को बताया कि उसका और दीपा का किसी बात पर झगड़ा हुआ था।
Tags:    

Similar News