Himachal Pradesh: करीब डेढ़ महीने बाद शनिवार को क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से नकदी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे खेतों में मटर की फसल और टमाटर व शिमला मिर्च के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से बेर और आड़ को भी काफी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 15 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की भी पोल खोल कर रख दी है, क्योंकि सड़कों के किनारे नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा था। कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। बारिश इतनी तेज थी कि दिन में ही अंधेरा छा गया।

Tags: